पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुजला कॉलेज को मॉडल बनाने की कवायद

सुजला कॉलेज को मॉडल बनाने की कवायद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीसुजला कॉलेज को मॉडल कॉलेजों में शामिल करवाने के लिए कॉलेज प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए कॉलेज ने यूजीसी के लिए पांच करोड़ रुपए के प्रस्ताव तैयार किए हैं। जल्द ही यूजीसी को ये प्रस्ताव भेजे जाएंगे।

कॉलेज की योजना के अनुसार सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो कॉलेज मॉडल कॉलेजों की गिनती में सकेगा। जानकारी के अनुसार सुजानगढ़, जसवंतगढ़ लाडनूं (सुजला) के सीमावर्ती इलाके में स्थित इस कॉलेज में तीन कस्बों के करीब दो हजार से अधिक छात्र पढ़ते हैं। छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक खेलकूद की सुविधाओं के विस्तार को लेकर हाल ही में कॉलेज प्रशासन की हुई बैठक में चर्चा की गई। इसके बाद सुविधाओं के लिए (यूजीसी) को पांच करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का प्रस्ताव भेजने का निर्णय किया गया है।