आस्था का विषय है मजहब : अशरफी
लाडनूं | पाबोलावके पास माधव कॉलेज में बुधवार को देश की आंतरिक सुरक्षा में युवाओं की भूमिका विषयक व्याख्यानमाला हुई। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मोहम्मद सलीम अशरफी ने कहा कि मजहबी धर्म आस्था के विषय है। पड़ोसी मुल्क आतंकवाद फैलाकर देश में अस्थिरता पैदा करना चाहता है। राष्ट्रीय सह संयोजक सैयद अबू बकर नकवी ने मंच की गतिविधियों पर बोलते हुए कहा हमारी मूल संस्कृति गंगा-यमुना तहजीब की है। संस्थान निदेशक गजेन्द्र सिंह ओडिंट संरक्षक भंवरसिंह ने स्वागत एवं संचालन डॉ. एमएल वर्मा ने किया।