आज होगी बिजली कटौती
आज होगी बिजली कटौती
सुजानगढ़| जोधपुरडिस्कॉम की ओर से गुरुवार सुबह कस्बे में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। जेईएन केआर प्रजापत ने बताया कि दीपावली रखरखाव मरम्मत को लेकर पुराने पावर हाऊस फीडर की सप्लाई सुबह आठ से 10.30 बजे तक बंद रखी जाएगी, जिसके कारण धिंगाणिया बास, नयाबास, नाथोतालाब, ठरड़ा, होलीधोरा, गांधी चौक, सब्जी मंडी, लाडनूं बस स्टैंड, केजीएन रोड़, चादं बास, नलियाबास, इंद्रगिरी आश्रम एवं गुलेरिया क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।