विभिन्न स्तरों पर होगी गतिविधियां
स्वच्छतासप्ताह के तहत ग्रामीण निकाय विभाग के तीनों स्तरों पर विभिन्न गतिविधियां होगी। सीईओ विवेक अरोड़ा ने बताया कि जिला स्तर से स्वच्छता रथ तैयार कर पंचायत समिति मुख्यालयों पर तथा वहां से ग्राम पंचायतों में भेजा जाएगा। दो अक्टूबर को पंचायत समिति में आकर यात्रा पूरी होगी। रथ यात्रा के दौरान गांवों में स्वच्छता बैठक, ब्लॉक स्तर पर विद्यार्थियों की निबंध पोस्टर प्रतियोगिता होगी। 30 सितंबर को पंचायत समिति स्तर पर 250 बच्चों की दौड़, दो अक्टूबर को स्वच्छता के मुद्दे पर प्रश्नोत्तरी ब्लॉक स्तर पर स्वच्छता होर्डिंग लगाए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर 25 सितंबर को पांच सदस्यीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन, 26 को घरो की साफ.-सफाई, 27 को सार्वजनिक निजी पशुबाड़ो की सफाई, 28 को सड़कों बाजार की सफाई, 30 को जल स्त्रोतों की सफाई, एक अक्टूबर को ड्रेनेज नालियों की सफाई दो अक्टूबर को ग्राम सभा कर ग्राम पंचायत के ओडीएफ होने की तिथि घोषित की जाएगी। पूरे सप्ताह में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से प्रत्येक वार्ड में नुक्कन सभा होगी।
विद्यार्थियोंने निकाली स्वच्छता रैली
चूरू|स्वच्छभारतसप्ताह के तहत बुधवार को राजकीय गोपाल उप्रावि के विद्यार्थियों ने स्वच्छता रैली निकाली। रैली को प्रधानाध्यापक उम्मेद खां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली वार्ड के मुख्य मार्गों से होते हुए सिंगी पार्क पहुंची जहां स्वच्छता को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर हरिकृष्ण, रतनसिंह शेखावत, सुरेंद्र कुमार सोनी, शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश पूनिया, कन्हैयालाल जांगिड़ इस्पाक अहमद ने विचार व्यक्त किए। राउप्रावि लालासर पट्टा राजपुरा के छात्रों ने गुरुवार को स्वच्छता जन जागरण रैली निकाली। प्रधानाध्यापक स्काउट मास्ट सुभाषचंद्र यादव ने बताया कि रैली के माध्यम से छात्रों ने ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष काशीराम सुणिया, सुभाषचंद्र रणवा, रामकरणसिंह चौधरी आदि उपस्थित थे।
स्वच्छताके प्रति जागरूक रहे : कम्मा
रतनगढ़|स्वच्छताकेप्रति जागरूक रहे, ताकि शहर को साफ-सुथरा रखा जा सके। ये विचार पालिकाध्यक्ष शिवभगवान कम्मा ने बुधवार शाम नगरपालिका कार्यालय से निकाली गई स्वच्छता जागरूक रैली को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छ भ