मोटरसाईकिलों की टक्कर में तीन जने घायल
सुजानगढ़-लाडनूंरोड पर बुधवार शाम को दो मोटरसाईकिलों की आमने-सामने टक्कर होने से तीन जने घायल हो गए। घायलों की को जयपुर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में सुजानगढ़ के मुनीराम शिवराम सहित लाडनूं का सरफराज घायल हो गया। मुनीराम शिवराम का ईलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है, जबकि सरफराज को रैफर किया गया है।