पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत में शव मिलने से सनसनी

खेत में शव मिलने से सनसनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं |कस्बे केबाहरी क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग जगह दो लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। एक शव सुजानगढ मेगा हाईवे पर खेत में पड़ा था। दूसरा शव टोकी-चंद्राई के पास रोही में मिला। दोनों की शिनाख्त हो गई। पुलिस के अनुसार मेगा हाईवे पर मिले शव की शिनाख्त सुजानगढ़ के गैनाणी मोहल्ला में पुलिया के पास रहने वाले दानिश (28) के रूप में हुई। पिता मो. सफी छीपा परिजन असलम मौलानी ने बताया कि दानिश रोडू में दुकान करता है। वह दुकान से मोबाइल मरम्मत की कहकर गया था इसके बाद से उसका मोबाइल भी बंद रहा था। दानिश के शरीर पर चोटों के निशान होने से हत्या की आशंका है। टोकी-चंद्राई के पास मिले शव की पहचान रमेश (43) पुत्र नारायण रैगर निवासी टोकी-चंद्राई के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार रामूराम ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई काफी समय से बीमार था। उसने ज्यादा दवा या कोई नशीली दवा खा ली।

आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

सुजानगढ़|सुजानगढ़के युवक का लाडनूं थाना क्षेत्र में शव मिलने की सूचना पर लोगों में आक्रोश हो गया। इन्होंने सुजानगढ़-लाडनूं रोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर टायर जलाकर पत्थर रखकर प्रदर्शन किया। डीएसपी हेमाराम चौधरी, सीआई कुलदीप वालिया लाडनूं सीआई जाकिर अख्तर मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल महबूब जिनवा, रमजान टाक, मो. असलम मौलानी सहित परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की।