जैन मुनि पानमल का अभिनंदन किया
भिक्षुसाधना केंद्र में सोमवार को सेवा केंद्र व्यवस्थापक मुनि सुरेश कुमार हरनावा के सानिध्य में 84 वर्षीय शासनश्री मुनि पानमल का अभिनंदन किया गया।
तेरापंथ सभा के प्रवक्ता प्रदीप सुराणा ने बताया कि दिल्ली से पैदल विहार कर पंजाब, हरियाणा होते हुए लाडनूं जाते समय एक दिन के प्रवास पर कार्यक्रम हुआ। सेवाकेंद्र व्यवस्थापक मुनि सुरेश कुमार हरनावा ने कहा कि मुनि पानमल की सेवाभावना को देखते हुए इन्हें धर्मशासन में शासनश्री उपाधि से संबोधित किया गया है। धर्मसंघ के लिए इनकी सेवा भावना अनुकरणीय रही है। इस दौरान तेरापंथ सभा मंत्री लक्ष्मीपत्त सुराणा, महिला मंडल अध्यक्षा विमला देवी नाहटा, इंद्राज नाहटा, आलोक नाहटा, सूरजमल नाहटा, प्रदीप सुराणा, मुनि विकास कुमार, मुनि मानस कुमार, मुनि संबोध कुमार ने भी मुनिश्री सहवृति संतों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुनि विनीत कुमार एवं मुनि गिरीश कुमार ने भी संस्मरण सुना कर श्रावक समाज को यात्रा की जानकारी दी।