बच्चों ने उठाया गांव की सफाई का बीड़ा
लाडनूं| लेड़ीगांव में रविवार को स्कूली बच्चों ने श्रमदान किया। मेघवालों का बास स्थित रामदेव मंदिर के हौद प्रांगण सहित गलियों को झाडू निकालकर साफ-सफाई की। बच्चों को देखकर अन्य लोग उपसरपंच धरनीधर शर्म भी उनके साथ श्रमदान में लगा। एडवोकेट मुमताज खान ने स्कूली बच्चों को मिठाई वितरित की। इस दौरान रामेश्वर भाटी, लिछमण, गीगाराम, पोकरराम, मूलाराम आदि ने श्रमदान में हिस्सा लिया।