मूकबधिर स्कूल में जूते-मौजे वितरित
लाडनूं| आदर्शज्ञानोदय मूक बधिर स्कूल में रविवार को सहयोग संस्थान के तत्वाधान में जूते-मौजे वितरण समारोह हुआ।संस्थान के अरविंद नाहर ने बताया कि व्यवसायी हंसराज सोनी के आर्थिक सहयोग से हुए कार्यक्रम में साहित्यकार डॉ.वीरेंद्र भाटी मंगल, रमेश सिंह राठौड़, सुमित जांगिड़, ललित सोनी, महेश व्यास, ईमरान मोयल आदि ने विचार रखे। स्कूल के देवीसिंह चाहर ने आभार जताया।