चिकित्सा शिविर में लाभान्वित
लाडनूं |गौरव पथस्थित सुभाष बोस स्कूल में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 270 रोगी लाभान्वित हुए। शिविर में बीकानेर से डॉ. भवानीशंकर, डॉ. सत्यपाल सिंह जयपुर से डॉ. रयाजखान, अजमेर से डॉ. रामकृपाल सहित सात डॉक्टरों की टीम ने रोगियों की जांच की। शिविर में पुराने जटिल रोगों का ईलाज, दमा, खुजली, पुराना जोड़ों का दर्द, गंजापन, बच्चेदानी की गांठ सहित अन्य रोगियों की जांच कर परामर्श दिया गया। निशुल्क दवाएं भी वितरित की गई।