सींवा में नानी बाई रो मायरो आज से
लाडनूं | सींवागांव में तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो की शुुरुआत बुधवार को होगी। नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर की तरफ से होने वाले कार्यक्रम में दोपहर तीन से शाम 6.30 बजे तक कथा का वाचन होगा। संस्थान के प्रभारी हरिप्रसाद लढ़ा के अनुसार तीन दिवसीय कार्यक्रम रामस्नेही कथावाचक संत रामप्रसाद के सानिध्य में होगा।