50 हजार रुपए से भरा थैला चोरी
स्टेटबैंक की स्थानीय शाखा के आगे मंगलवार दोपहर अज्ञात लोग बैंक से रुपए निकलवाकर बाहर निकले एक व्यक्ति का 50 हजार रुपए भरा थैला चुरा ले गए।
पुलिस के अनुसार मोहम्मद सफी छींपा (70) ने रिपोर्ट दी कि वह अपने खाते से 50 हजार रुपए निकलवाकर बैंक से नीचे उतरा। उसने चलने से पहले रुपए से भरा थैला अपनी साइकिल के हैंडल पर टांग दिया। वह साइकिल पर सवार हुआ, तो चेन में कपड़ा फंस गया। उसने नीचे उतरकर कपड़ा निकाला और वापस खड़ा हुआ, तो साइकिल के हैंडल में लगा रुपए से भरा थैला गायब था। रिपोर्ट में बताया गया कि उस वक्त उसके पास दो व्यक्ति खड़े थे, जो वारदात के बाद दिखाई नहीं दिए।