- Hindi News
- कचरा डालने की व्यवस्था से लोगों में आक्रोश
कचरा डालने की व्यवस्था से लोगों में आक्रोश
लाडनूं| नगरपालिकाकस्बे का कचरा अलग-अलग जगहों से उठाकर कस्बे में ही एक स्थान पर डालने का काम कर रही है। कस्बेवासी नगरपालिका की ऐसी व्यवस्था पर आक्रोशित है। स्टेशन रोड, तेली रोड, मालियों का बास, कुम्हारों का बास आदि से कचरा ट्रेक्टर से एकत्रित कर मेगा हाईवे के पास सिनेमाघर के सामने यह कचरा डाल दिया जाता है। पहली पट्टी से आठवीं पट्टी तक का कचरा उठाकर पांचवी पट्टी में जेबी स्कूल के पास बंद गली में डाल दिया जाता है। जावा बास, मगरा बास एवं गुजरों का बास से कचरा उठाकर सुनारी रोड के पास निजी खुली भूमि में डाला जा रहा है। ऐसी स्थिति में जहां इन स्थानों पर कचरे का ढ़ेर लग गया है। दूसरी तरफ नगरपालिका प्रशासन इन स्थानों को प्रतिबंधित बताता है, लेकिन कचरा डाले जाने के विषय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं कर रहा है।