लाडनूं में नानी बाई रो मायरो कल से
लाडनूं| उदयपुरके नारायण सेवा संस्थान की तरफ से सींवा में होने वाले तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो की शुरुआत बुधवार से होगी। संस्थान के प्रभारी हरिप्रसाद लढ़ा के अनुसार जन्मजात पोलियोग्रस्त विकलांगों की सहायतार्थ होने वाले कार्यक्रम का आस्था चैनल पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। रामस्नेही कथावाचक संत रामप्रसाद के सानिध्य में दोपहर तीन से शाम 6.30 बजे तक मायरो का वाचन होगा।