लाडनूं में भामाशाह शिविर 13 से
नगरपालिकाकी ओर से भामाशाह शिविर लगेंगे। अधिशाषी अधिकारी भगवान सिंह राठौड़ ने बताया कि वार्डवाइज शिविर लगाकर आधार कार्ड बनवाने, राशन कार्ड दुरूस्तीकरण, परिवार की महिला मुखिया नाम से बैंक खाता खुलवाने, भामाशाह नामांकन किए जाने का काम होगा। 13 14 फरवरी को सैनी अतिथि भवन में वार्ड 16 के लिए लगेगा। बाद में यहीं 16 से 19 फरवरी को वार्ड 17 के लिए तथा 20 23 फरवरी को वार्ड 18 के लिए शिविर लगेंगे। 24 25 फरवरी को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. एक में वार्ड 19 के लिए, 26 27 फरवरी को दाधीच भवन में वार्ड 20 के लिए भामाशाह शिविर लगंेगे।