पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिलेंडर लीक होने से लगी आग, सामान जला

सिलेंडर लीक होने से लगी आग, सामान जला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं | कस्बेमें लक्ष्मीतारा सिनेमा के पीछे एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर के लीक होने से लगी आग के कारण घरेलु सामान जल गया। पुलिस के अनुसार मकान मालिक जगदीश खटीक ने रिपोर्ट दी कि मंगलवार को उन्होंने इंडेन गैस की एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त किया। सिलेंडर के लीक होने का कहने के बावजूद एजेंसी चालक ने उसे नहीं बदला। मंगलवार सुबह उनकी पुत्रवधु ने खाना बनाने के लिये गैस चूल्हा जलाया, तो सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग से रसोईघर के दरवाजे, खाने-पीने का सामान, कपड़ों की एक गांठ, गेहूं आदि जल गया। उसकी मां प|ी मौके पर ही बेहोश हो गई, जिन्हें राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि आग लगने पर उन्होंने गैस एजेंसी को सूचित किया, लेकिन करीब एक घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। एक घंटा बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा सिलेंडर को बाहर निकाल कर उसकी आग बुझाई।