पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अणुव्रत सप्ताह 26 से, होगें विविध कार्यक्रम

अणुव्रत सप्ताह 26 से, होगें विविध कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं | अणुव्रतमहासमिति की ओर से अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का आयोजन 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा। समिति के डाॅ. वीरेंद्र भाटी ने बताया कि 26 सितंबर को सांप्रदायिक सौहार्द और अणुव्रत विषयक संगोष्ठी होगी। 27 सितंबर को जीवन विज्ञान और अणुव्रत, 28 सितंबर को अणुव्रत प्रेरणा दिवस, 29 सितंबर को पर्यावरण शुद्वि दिवस, 30 सितंबर को नशा मुक्ति दिवस, 1 अक्टूबर को अनुशासन दिवस और 2 अक्टूबर को अहिंसा दिवस पर कार्यक्रमक होंगे। भाटी बताया कि अणुव्रत सप्ताह के अंतर्गत विविध स्कूलों एवं संस्थानों में कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। प्रतिदिन विशेषज्ञों के व्याख्यान भी होगें।