लाडनूं में 4 दिन बाद खुले बाजार
लाडनूं | व्यापारीसे मारपीट के बाद फैले तनाव के बाद सोमवार को कस्बे के बाजारों में हलचल लौटी। चार दिन बाजार दुकानें खुलने से लोगों ने राहत महसूस की। लोग जरूरतमंद वस्तुओं की खरीदारी करने निकल पड़े। दोपहर बाद पुन: बाजारों गलियों में सन्नाटा पसर गया। सोमवार को बाजार खुलने पर पुलिस आरएसी के जवान तैनात रहे। लाडनूं थानाधिकारी हरजिंदरसिंह का तबादला कर उनकी जगह फूलचंद मीणा को नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर पुलिस ने व्यापारी से लूट मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए तीन आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
व्यापारियोंसे मिले नागौर के एसपी
11सितंबर की घटना को लेकर सोमवार को नागौर के एसपी लक्ष्मण गौड़ लाडनूं आए। उन्होंने स्थिति के बारे में जानकारी ली। बाद में वे लाडनूं चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल से भी मिले। चैंबर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष हनुमानमल जांगिड़ ने लाडनूं में पुलिस जाब्ता बढ़ाने की मांग की। बैठक में रमेश जाजू, बृजेश माहेश्वरी, अली अकबर रिजवी आदि उपस्थित थे।