दर्द से चली गई विवाहिता की जान
चूरू| वार्ड 14 में मंगलवार रात एक महिला की अचानक आए दर्द से जान चली गई। परिजन महिला को लेकर राजकीय डीबी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मदनसिंह पुत्र हनुमानसिंह राजपूत निवासी वार्ड 14, चूरू ने रिपोर्ट दी कि उसके पुत्र जितेंद्र की वर्ष 2004 में लाडनूं की शकुंतला से शादी हुई थी। मंगलवार रात उसकी पुत्रवधु के अचानक दर्द आया, जिसे अस्पताल लेकर गए, तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।