पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग को रास्ता पूछने के बहाने गाड़ी में डालकर ले गए

नाबालिग को रास्ता पूछने के बहाने गाड़ी में डालकर ले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं | रताऊमें मंगलवार रात बोलरो सवार कुछ लोगों ने एक 17 साल के युवक के अपहरण का प्रयास किया। युवक बस स्टैंड पर दादाजी की दवा लेने के लिए रोडवेज बस का इंतजार कर रहा था। बोलेरो में सवार लोगों ने अहपरण किए गए युवक को वांछित नहीं होने पर मारपीट कर गांव के बाहर जेएसएस के पास छोड़कर चले गए।

पुलिस के मुताबिक रताऊ निवासी रामप्रसाद जाट मंगलवार रात नौ बजे जयपुर से रही रोडवेज बस में दादाजी की आने वाली दवाइयां लेने बस स्टैंड पर खड़ा था।

इसी दौरान बोलेरो में सवार कुछ लोग सिलनवाद का रास्ता पूछने के बहाने उसे गाड़ी में डालकर ले गए। बाद में एक जने ने मोबाइल निकालकर चेहरा मिलान किया, तो चेहरा नहीं मिलने की बात कही। इस पर उक्त लोग युवक को मारपीट कर गांव के बाहर स्थित जीएसएस के पास पटकर भाग गए। बाद में जीएसएस कर्मचारी प्रहलाद की सूचना पर परिजन पहुंचे।