पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक की उपचार के दौरान मौत

युवक की उपचार के दौरान मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतनगढ़ | मेगाहाईवे पर पड़िहारा के पास शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में घायल युवक की शनिवार को बीकानेर अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार महबूब पुत्र नूरमोहम्मद चालक के साथ गुरुवार को टेंपो में माल भरकर लाडनूं से सरदारशहर के लिए रवाना हुए थे। गुरुवार रात ही सरदारशहर में टेंपो खाली कर लाडनूं के लिए रवाना हुए, तो पड़िहारा के निकट चालक ने टेंपो को साइड में खड़ा कर एक होटल पर चला गया और महबूब टेंपो में बैठा था, तभी अज्ञात वाहन ने टेंपो के टक्कर मार दी, जिससे महबूब घायल हो गया। घायल अवस्था में रतनगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बीकानेर के लिए रैफर कर दिया। उपचार के दौरान शनिवार सुबह बीकानेर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता नूरमोहम्मद पुत्र नेकमोहम्मद सिलावट वार्ड 22 निवासी लाडनूं की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।