पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भभूता मंदिर दुकान के ताले तोड़कर चुराया सामान

भभूता मंदिर दुकान के ताले तोड़कर चुराया सामान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवमें नकबजनों ने मंगलवार रात पवित्र सरोवर पर स्थित भभूता देव के मंदिर के ताले तोड़ लिए, लेकिन मुख्य मंदिर का ताला नहीं टूटने पर चोरी करने में सफल नहीं हो पाए। दूसरी ओर साहवा-तारानगर रोड पर संचालित एक दुकान के ताले तोड़कर नकदी सामान चोरी कर लिया गया।

पुजारी के अनुसार मुख्य मंदिर के ताले नहीं टूटने के कारण छत्र सहित अन्य सामान सुरक्षित रह गया। चोर बाहर पड़ा सामान चोरी कर ले गए। सुबह मंदिर खोलने पर चोरी का पता चला। पुजारी ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।

पुलिस को भी अवगत करवाया गया। दो साल पूर्व इस मंदिर में भी चोरी चांदी के छत्र चुराए गए थे, जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लगा।

इसी तरह साहवा-तारानगर रोड पर एक दुकान के ताले तोड़ गैस सिलेंडर, नकदी सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक ने बताया कि इससे पहले भी पांच बार उसकी दुकान के ताले तोड़कर सिलेंडर चोरी की वारदात हो चुकी है।

चोरी का आरोपी।

मंदिर का तोड़ा गया ताला।

खबरें और भी हैं...