- Hindi News
- सिलेंडर में भभकी आग, बुझाते हुए मां बेटी झुलसी
सिलेंडर में भभकी आग, बुझाते हुए मां-बेटी झुलसी
सिलेंडर में भभकी आग, बुझाते हुए मां-बेटी झुलसी
लाडनूं.सेवकचौक स्थित एक घर में गुरुवार सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। इसे बुझाते समय मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के मुताबिक सेवक चौक निवासी गंगाबाई (50) सुबह खाना बना रही थी। खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सिलेंडर में लगी आग को बुझाते गंगाबाई और उसकी पुत्री अनुराधा (22) झुलस गई। झुलसी अवस्था में दोनों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।