संसद भ्रमण के लिए जाएगा दल
संसद भ्रमण के लिए जाएगा दल
सादुलपुर.आइडलपब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों अध्यापकों का दल शुक्रवार को संसद भ्रमण के लिए रवाना होगा। पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। निदेशक अनिल सांगवान ने बताया कि स्कूल के 45 विद्यार्थी 5 अध्यापक संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शाम 3 से 4 बजे के बीच देखेंगे।
अतिक्रमणहटाने की मांग
लाडनूं.नंदवाणके प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। तहसीलदार ने निम्बी जोधा पटवारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।