पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिलेंडर में भभगी आग, बुझाते हुए मां बेटी झुलसी

सिलेंडर में भभगी आग, बुझाते हुए मां-बेटी झुलसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिलेंडर में भभगी आग, बुझाते हुए मां-बेटी झुलसी

लाडनूं.सेवकचौक स्थित एक घर में गुरुवार सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। इसे बुझाते समय मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के मुताबिक सेवक चौक निवासी गंगाबाई (50) सुबह खाना बना रही थी। खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सिलेंडर में लगी आग को बुझाते गंगाबाई और उसकी पुत्री अनुराधा (22) झुलस गई। झुलसी अवस्था में दोनों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।