पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोपालपुरा में राज्यपाल सीएम कल करेंगे प्रतिमा का अनावरण

गोपालपुरा में राज्यपाल सीएम कल करेंगे प्रतिमा का अनावरण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपूतसमाज के कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय राजपूत सभा भवन में रविवार को हुई, जिसमें बीदा जयंती के अवसर पर निकटवर्ती ग्राम गोपालपुरा में 16 फरवरी को आयोजित होने वाले प्रतिमा अनावरण समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में नरपत सिंह गौड़ ने बताया कि राव बीदाजी राठौड़ संस्थान द्वारा बीदाजी की जयंती अवसर पर बीदावाटी के संस्थापक राव बीदाजी राठौड़ की अष्ट धातु से बनी अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण राज्यपाल कल्याण सिंह एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा किया जाएगा। गौड़ ने बताया कि समारोह में भारत सरकार के विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, राजस्थान विधानसभा के उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह शाहपुरा, चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, उर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत, न्यायाधिपति राव करणी सिंह गोपालपुरा समारोह को संबोधित करेंगे। लाडनूं विधायक मनोहर सिंह, राजगढ़ विधायक मनोज सिंह न्यांगली, बीकानेर विधायक सिद्धी कुमारी, करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी, पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईड़वा, सुजानगढ़ विधायक खेमाराम मेघवाल आदि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तहसील भर में जनसंपर्क किया जा रहा है। बैठक में गोविंद सिंह छपारा, हुकम सिंह गनोड़ा, नंद सिंह बैड़, प्रभू सिंह ओडिट, राजेंद्र सिंह लाडनूं आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...