पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर की आपदा से बचकर पहुंचे लोग अाज भी हैं खौफजदा

कश्मीर की आपदा से बचकर पहुंचे लोग अाज भी हैं खौफजदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं| कश्मीरमें भयावह बाढ़ से बचकर सकुशल लौटे लाडनूं के विश्वपाल चौहान का परिवार घर पहुंचने के बावजूद खौफजदा है। परिवार के लोगों का कहना है कि वहां का जो मंजर देखा उसके बाद अब कभी कश्मीर जाने का नाम नहीं लेंगे यहां मालियों का बास निवासी विश्वपाल चौहान का परिवार कश्मीर घूमने गया था। भीषण बाढ की चपेट में आकर ये लोग वहां फंस गए। अनेक मुश्किलों का सामना करने के बाद परिवार वापस सकुशल लौट पाया है। यहां से वे वैष्णोदेवी मां के दरबार में ढोक लगाने के लिये 31 अगस्त को निकले थे। लाडनूं से वे 10 लोग एक साथ गये थे। इनमें विश्वपाल चौहान, उनकी प|ी मधु देवी, प्रभा देवी, खुशी माली, राहुल माली, छोटू देवी भाटी मंगलपुरा, जगदीश तंवर सुजानगढ़, रेखा तंवर, शिवम तंवर जयश्री तंवर शामिल थे। इनमें से जगदीश तंवर, उनकी प|ी रेखा एवं पुत्र-पुत्रियां शिवम जयश्री वैष्णो देवी जाने के बाद 6 सितम्बर को वापस गये तथा शेष वहां से कटरा बाद में श्रीनगर पहुंच गये। वहां 7 सितम्बर को सायं 6 बजे से बरसात शुरू हुई जो थमने का नाम नहीं ले रही थी तथा अगली सुबह तक 10-12 फुट तक पानी चढ़ गया। वे श्रीनगर में बरबरासा रोड पर होटल विचका में तीन कमरे लेकर ठहरे हुए थे। इस तीन मंजिला होटल की एक मंजिल तो पूरी पानी में डूब चुकी थी। उनका बच्चा राहुल बीमार हो गया, जिन्हें सेना के जवानों ने दवा उपलब्ध करवाई।