पटवारी को हटाने की मांग
लाडनूं. तहसीलके ग्राम लेड़ी के पूर्व सरपंच सहित ग्रामवासियों ने पटवारी पर ग्राम सभा में उपस्थित नहीं होने तथा अपना काम सही रूप में नहीं करने का आरोप लगाते हुए उसे हटवाने की मांग की है। पूर्व सरपंच श्रीभगवान, रामावतार बुगालिया, तेजाराम, सुगनाराम, नाथूराम जांगिड़, बालाराम, रामूराम गुजर आदि ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर बताया है कि पटवार हल्का लेड़ी का पटवारी रामकुमार प्रजापति ग्राम सभा की बैठक में नहीं आता। पूछने पर संतोषजनक जवाब तक नहीं देता। ग्रामीणों ने उसे हटाने की मांग की है।