प्रतियोगिता 23 को
लाडनूं| जैनविश्वभारती विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय एवं कैरियर काउन्सलिंग सैल के तत्वावधान में 23 सितम्बर को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सैल के समन्वयक डॉ जुगलकिशोर दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा गुणवत्ता में उत्तरदायी कौन, शिक्षक या संसाधन विषयक प्रतियोगिता का आयोजन होगा।