लाडनूं. जैनविश्वभारती विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय यूथ टेलेंट प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे से एसडी घोड़ावत ऑडिटोरियम में होगा। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि स्वर्णिम गुजरात विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जतिन सोनी होंगे तथा अध्यक्षता कुलपति समणी चारित्रप्रज्ञा करेंगी।