पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा हमारी संस्कृति का मूल तत्व नाहटा

सेवा हमारी संस्कृति का मूल तत्व - नाहटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं. सेवाऔर सहयोग हमारी संस्कृति का मूल तत्व है। समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सच्चा मानव धर्म है। यह विचार नगरपालिका अध्यक्ष बच्छराज नाहटा ने लाडनूं समाचार द्वारा आयोजित सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

लाडनूं समाचार के संचालक अरविंद नाहर ने बताया कि विशाल बैंगानी, धन्नाराम, दिनेश सोनी आदि ने योगदान दिया है, जबकि अनेक लोगों ने सहभागिताजताई है।

लाडनूं नागरिक परिषद मुंबई के प्रतिनिधि बच्छराज दूगड़ ने 50 कंबल भेंट करने की स्वीकृति दी। समारोह में आलोक खटेड़ ने कहा कि लोकसेवा के कार्य की पहल का जितना महत्व है, उतना ही महत्व सेवा में सहभागी बनने का है।

इस अवसर पर नगरपालिका पार्षद जगदीश दौलावत, सैनिक क्षत्रिय सभा के मंत्री जगदीश प्रसाद आर्य, समाजसेवी सुशील पीपलवा, बाबूलाल खटेड़, दिनेश सोनी, राजेंद्र माथुर, अजीत बैद, मनोज पारीक, राकेश, वीरेंद्र भाटी आदि उपस्थित थे। समारोह में अतिथियों ने 90 जरूरतमंद लोगों को कंबल भेंट किए। वहीं कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर भी वहां रहने वाले जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे।