पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं। लक्ष्मी तारा सिनेमा के पीछे एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग के कारण घरेलू सामान जल कर खाक हो गया। मकान मालिक जगदीश खटीक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा कि मंगलवार को उन्होंने अपने गैस कनेक्शन के लिए एजेंसी से सिलेंडर लिया था। उसके लीकेज होने पर शिकायत की, मगर एजेंसी ने नहीं बदला।
सुबह 10.39 बजे उनकी पुत्रवधू ने खाना बनाने के लिए गैस चालू किया तो सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग से रसोईघर के दरवाजे, खाने-पीने का सामान, कपड़ों की एक गांठ, गेहूं आदि करीब 50 हजार का सामान खाक हो गया। दहशत से उसकी मां प|ी मौके पर ही बेहोश हो गईं। इन्हें राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट में जगदीश ने कहा कि आग लगने पर भी उन्होंने गैस एजेंसी को सूचित किया लेकिन करीब एक घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। एक घंटे बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा सिलेंडर को बाहर निकाल कर आग बुझाई। रिपोर्ट में जगदीश ने कार्रवाई करते क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।