पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विरोध के बाद लाडनूं में फिर रोका सड़क मरम्मत का काम

विरोध के बाद लाडनूं में फिर रोका सड़क मरम्मत का काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं | शहरके जैन विश्व भारती से जौहरी स्कूल होते हुए रेलवे स्टेशन तक बनने वाली सड़क का सोमवार को लोगों के विरोध के बाद रोक दिया गया। लोगों का आरोप था कि यहां बन रही सड़क में घटिया सामग्री प्रयोग में लाई जा रही है। इस सड़क के संबंध में रविवार को भी उपखंड अधिकारी मुरारीलाल शर्मा द्वारा हस्तक्षेप करके सही सामग्री का इस्तेमाल करके मरम्मत कार्य करवाने का आश्वासन दिये जाने पर काम वापस शुरू किया गया था। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा करवाये जा रहे सड़क मरम्मत कार्य पर लोगों का विरोध इस बात को लेकर है एक साल में तीन बार सड़क उखड़ चुकी है। अब जो कार्य किया जा रहा है, उसमें बिछाई गई रोड़ी-कंक्रीट को रोलर चलाकर जमाकर नहीं चलाया जा रहा है। बिना धूल-मिट्टी साफ किये ही डामर बिछाया जा रहा है, जो वापस उखड़ जायेगा। सोमवार को फिर काम शुरू करने पर लोगों ने मांग में सुधार किया तो यहां कार्यरत जेईएन ने काम रुकवा दिया। सोमवार को विरोध करने वालों में महेन्द्र घोंसल, पार्षद लादूराम गुर्जर, पार्षद कमल नाई, लाल सिंह, राजेन्द्र बैंगानी, लक्ष्मीपत बेंगानी, सीताराम दरोगा, शंकर दरोगा, कमला देवी बोथरा, छत्तर सिंह बैद, अन्ने सिंह राजपूत समेत कई लोग शामिल थे।