तीन दिन बाद लौटी बाजारों में रौनक
आपराधिकघटनाओं के विरोध में तीन दिन तक बंद रहे लाडनूं कस्बे में सोमवार को रौनक लौट आई। बाजार खुलने के बाद लोगों ने जमकर खरीददारी की तो वहीं दुकानों पर भीड़ रही। इस बीच पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण गौड़ ने भी सोमवार को लाडनूं पहुंचकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
व्यापार मंडल की ओर से अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा वापस लेने के बाद सोमवार को शहर के बाजार वापस खुले तथा लोगों ने राहत की सांस ली। दुकानें वापस खुलने से लोगों ने दिनभर खरीदारी की। विधायक मनोहर सिंह पुलिस प्रशासन के प्रयासों के बाद बाजार वापस खोले जा सके। मारपीट प्रकरण में पुलिस ने तीन जनों की गिरफ्तारी के बाद अन्य गिरफ्तारियों व्यापारियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया गया है। पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण गौड़ ने थाने पहुंच कर हालात का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। एसपी गौड़ ने लाडनूं बस स्टेंड पर यातायात व्यवस्था सुधारने, अवैध वाहनों की धर-पकड़ करने तथा बस स्टेंड के आस पास खड़े होने वाले कार-जीप टेक्सी वाहनों को हटाकर कमल चौक पर खड़ा करने के निर्देश दिए। तेली रोड पर मांस विक्रेताओं को दुकानों पर काले शीशे या पर्दे लगाकर बंद रखवाने के निर्देश दिए।
फूलचंदहोंगे लाडनूं के नए थानेदार
एसपीगौड़ ने लाडनूं थानाधिकारी हरजिन्दर सिंह की व्यक्तिगत घरेलू समस्याओं के चलते उनकी इच्छा के अनुरूप लाडनूं से हटा कर लाईन में लगाया है। जसवंतगढ़ थानाप्रभारी फूलचंद मीणा को लाडनूं की जिम्मेदारी दी गई है जबकि जसवंतगढ़ थाने में राजेन्द्र सिंह नया प्रभारी बनाया जाएगा।