पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपराधों पर अंकुश के लगातार प्रयास: पुलिस अधीक्षक

अपराधों पर अंकुश के लगातार प्रयास: पुलिस अधीक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसअधीक्षक लक्ष्मण गौड़ ने कहा है जिले में अपराधों को रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जिले में इस साल पुलिस ने सक्रियता दिखाई पत्रकारों से बातचीत में एसपी ने कहा कि माईनर एक्ट में पुलिस ने पिछले साल 734 मामले रजिस्टर किये थे इस साल वे बढकर 1515 दर्ज हो चुके हैं। धारा 107 151 सीआरपीसी की कार्यवाहियों से पाबंद करने के मामले वर्ष 2013 में 1677 थे, जबकि इस साल 2900 मामले हैं। धारा 133 सीआरपीसी में पब्लिक न्यूसेंस के मामले पिछले साल मात्र 5 थे, और इस साल वे 110 हो चुके हैं। गुंडा एक्ट में गत वर्ष कोई मामला नहीं था। इस साल 9 मामले हुए हैं। एसपी से यहां मारवाड़ चैम्बर आफ कामर्स का प्रतिनिध मंडल भी मिला। प्रतिनिधमंडल् में संयोजक हनुमानमल जांगिड़, सेयद अली अकबर रिजवी, सुरेश जाजू, मुरलीधर सोनी, नाथूराम कालेरा शामिल थे।