राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को
लाडनूं | सिविलन्यायालय परिसर में 14 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। लोक अदालत को लेकर शुक्रवार को सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपा शर्मा ने आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं बैंक अधिकारियों शिविर को लेकर चर्चा की। रीडर दुर्गादत्त पंवार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक प्रकरण, एन आई एक्ट एवं अन्य वसूली प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा।