- Hindi News
- लाडनूं में बच्चों ने सफाई कर किया श्रमदान
लाडनूं में बच्चों ने सफाई कर किया श्रमदान
लेडीगांव में रविवार को विद्यार्थियों ने सफाई कर श्रमदान किया। बच्चों ने मेघवाल बास में रामदेव मन्दिर के हौद प्रांगण सहित गली मोहल्लों में झाड़ू निकाल कर श्रमदान किया। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने के लिए बच्चों की स्वच्छता की इस पहल का लोगों का स्वागत किया।
समाजसेवी एडवोकेट मुमताज खान, उपसरपंच धरनीधर शर्मा, रामेश्वर भाटी, लछमण, गीगाराम, पोकरराम, मूलाराम आदि युवाओं ने भी श्रमदान किया।
लाडनूं. गांवलेडी में सफाई अभियान में सफाई करते बच्चे नागिरक।