पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाडनूं पंचायत समिति में किरण बनी उपप्रधान

लाडनूं पंचायत समिति में किरण बनी उपप्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं | स्थानीयपंचायत समिति में रविवार को हुए उप प्रधान पद के चुनाव में जसवंतगढ़ से भाजपा की टिकट पर जीत कर आईं पंचायत समिति सदस्य किरण मेघवाल ने जीत हासिल की। उनकी जीत से कांग्रेस खेमे में मायूसी छा गई। शनिवार को कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय एवं भाजपा की बागी पुष्पा कंवर कोयल ने जीत हासिल करके भाजपा को परास्त किया था, लेकिन रविवार को भाजपा खेमे से बागी हुए लोगों ने ही उप प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भगवानी राम बाजारी को 2 मतों के अंतर से हरा दिया। उप प्रधान के चुनाव में भाजपा ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। विधायक मनाहर सिंह ने स्पष्ट कह दिया कि वे किसी को भी प्रत्याशी नहीं बनाएंगे।