पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच दिवसीय शिविर शुरू

पांच दिवसीय शिविर शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानराज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय बालचर संघ का प्रवीण रोवर-रेंजर द्वितीय तृतीय सोपान स्काउट गाइड तथा कब बुलबुल के पांच दिवसीय रात्रिकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को संघ उप प्रधान परमा राम पोटलिया द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर पोटलिया ने स्काउटिंग की भावना को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी शिविर 19 सितम्बर तक चलेगा।

शिविर में जीवन राम बगडिय़ा ने स्काउट्स के नियम, प्रतिज्ञा, स्थानीय संघ आदि के बारे में जानकारी विस्तार से दी। शिविर में स्काउट्स के पाठ्यक्रम के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर सचिव प्रेम प्रसाद पाठक, राधेश्याम शर्मा, अशोक कुमार दाधीच, नरसीचरण माथुर, निर्मल कुमार, संजय कुमार टाक, मुकेश मेघवाल आदि उपस्थित थे।