पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राह चलते व्यक्ति के थैले से 50 हजार रुपए पार

राह चलते व्यक्ति के थैले से 50 हजार रुपए पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं| बैंकसे 50 हजार रुपए निकाल कर ले जा रहे एक व्यक्ति के थैले से मंगलवार को अज्ञात युवकों ने रुपए चुरा लिए।

थानाधिकारी फूलचंद मीणा ने बताया कि मगरा बड़ा बास निवासी मोहम्मद सफी छिंपा राहू गेट स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 50 हजार रुपए लेकर अपनी साइकिल से घर जा रहा था कि पुलिस चौकी वाली गली में मोड़ के पास एक युवक ने अपना तौलिया नीचे गिरा दिया। उसे उठाने के लिये मदद करने के दौरान दूसरे युवक ने उसके थैले को काट कर उसमें से रुपए निकाल लिए। युवक उसका बैंक के अंदर से ही पीछा करते रहे थे। बैंक के सीसी टीवी कैमरे में उसका पीछा करते एक जना नजर रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज करके वीडियो फुटेज के आधार पर उन्हें पहचानने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच पुलिस चौकी प्रभारी रामजी लाल मीणा कर रहे हैं।