पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्ञान प्राप्ति का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संस्कारित करना सीआर चौधरी

ज्ञान प्राप्ति का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संस्कारित करना -सीआर चौधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैनविश्वभारती विश्वविद्यालय के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय एवं कॅरियर काउंसलिंग सैल के तत्वावधान में यूथ कॅरिअर फेयर का उद्घाटन बुधवार को सांसद सीआर चौधरी ने किया। चौधरी ने कहा कि ज्ञान प्राप्ति का मुख्य उद्देश्य सुसंस्कारित करना है। एक सुसंस्कारित व्यक्ति ही समाज देश का विकास कर सकता है।

उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कारों की महत्ता बताते हुए इंसानियत से ओत-प्रोत शिक्षा को मानव निर्माण का सोपान बताया। सांसद ने युवाओं को अपने माता-पिता के सम्मान करने की सीख देते हुए कहा कि उनके सम्मान से ही व्यक्ति का कद समाज में उच्च स्तर का बन सकता है।

कार्यक्रम में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के पूर्व कुलपति एवं कॅरिअर काउंसलर प्रोफेसर नरेश दाधीच ने कॅरिअर निर्माण पर व्याख्यान दिया। दाधीच ने ज्ञान एवं दक्षता के साथ शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। शिक्षा के साथ बढ़ रही अंहकार प्रवृति को घातक बताते हुए दाधीच ने प्रकृति के नियमों को अपनाते हुए जीवन निर्माण पर बल दिया। अपने 44 मिनट के भाषण में दाधीच ने युवाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए संस्थान कुलपति समणी चारित्र प्रज्ञा ने ज्ञान संयम विवेक आराधना को ही शिक्षा को मूल बताया।

समणी चारित्र प्रज्ञा ने कहा कि ज्ञान के साथ व्यक्तिगत हुनर एवं दक्षता होना बहुत जरूरी है। ज्ञान के साथ बढ़ रहे अंहकार को पाटने के लिए चारित्र प्रज्ञा ने विद्यार्थियों को प्रेक्षाध्यान एवं जीवन विज्ञान से जुड़ने का आह्वान किया। इससे पूर्व महाविद्यालय प्राचार्या डा समणी मल्ली प्रज्ञा ने कॅरिअर फेयर के बारे में जानकारी दी। मुख्य सलाहकार शांतिलाल गोलछा, प्रो जेपीएन मिश्रा एवं प्रो आर-बीएस वर्मा ने भी संबोधित किया।

कॅरिअर काउंसलिंग सैल के समन्वयक डॉ जुगल किशोर दाधीच ने परिचय प्रस्तुत किया। इससे पूर्व मुमुक्षु एवं समणीवृंद ने मंगलसंगान प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संयोजन पूजा जैन एवं कमल मोदी ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

सूचनानहीं देने पर जताया असंतोष

क्षेत्रके भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिना सूचना लाडनूं आने पर सांसद सीआर चौधरी के समक्ष अंसतोष जताया। जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय में यूथ कॅरिअर फेयर के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद के समक्ष