- Hindi News
- जीत के बाद प्रधान उप प्रधान फिर भाजपा खेमे में शामिल
जीत के बाद प्रधान उप प्रधान फिर भाजपा खेमे में शामिल
पंचायतसमिति में रविवार को उपप्रधान के चुनाव के बाद यहां राजनीति ने फिर पलटा खाया। कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय के रूप में प्रधान पद पर जीत हासिल करने वाली पुष्पा कंवर के ससुर प्रताप सिंह कोयल एवं निर्दलीय उप प्रधान किरण मेघवाल रविवार को अपने समर्थकों के साथ विधायक भाजपा विधायक मनोहर सिंह के निवास पहुंचे। जहां सभी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
पंचायत समिति सदस्य बजरंग सिंह लाछड़ी ने कहा कि सभी ने भाजपा के चिह्न से ही जीत हासिल की थी। भाजपा के साथ वापस आने पर इनका स्वागत किया गया। पूर्व सरपंच राजू राम गुर्जर, मोहन सिंह चौहान दताऊ, एडवोकेट भंवरलाल डारा, पन्नालाल गुर्जर, रघुवीर सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच अमर सिंह चौधरी, कन्हैयालाल दायमा आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रताप सिंह कोयल एवं उप प्रधान किरण मेघवाल ने हमेशा भाजपा के साथ रहते हुए विकास का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर गिरधारीलाल दायमा, पंचायत समिति सदस्य ईश्वर राम कुलरिया, तेजाराम भाकर, मनोहर सिंह सांवराद, भोजराज शर्मा, बृजमोहन जांगिड़, श्रवण राम पूनिया, दशरथ सिंह, हनुमान प्रसाद शर्मा, गिरधारी बारोडिय़ा, नवरतन खीचड़, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष यज्ञदत्त दायमा, पूर्व सरपंच मंगेज राम गुर्जर, झूमर राम भादावत, पुरुषोत्तम शर्मा, हनुमान भादावत, रामू राम जांगिड़, करणी सिंह जोधा, रणजीत सिंह जोधा, नानूराम, दीनाराम नैण, बिरमा राम मिर्धा आदि मौजूद थे।