बैठक आज
लाडनूं| पंचायतसमिति की साधारण सभा की बैठक 26 सितंबर को सुबह 11 बजे पंचायत समिति सभागार में होगी। विकास अधिकारी ने बताया कि प्रधान नाथाराम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पानी, बिजली, शिक्षा, पोषाहार, आंगनबाड़ी, सड़क, नरेगा, भामाशाह नामांकन शिविरों, जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन आदि के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।