पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"लाडनूं को पर्यटन नक्शे पर लाने के लिए पूरे प्रयास होंगे\'

\"लाडनूं को पर्यटन नक्शे पर लाने के लिए पूरे प्रयास होंगे\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूंप्राचीन शहर है। इसकी प्राचीनता के संबंध में बहुत सारी धरोहर साक्षात मौजूद है। लाडनूं का प्राचीन नाम बूढ़ी चन्देरी रहा है। इसके पुरातात्विक, धार्मिक सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए इसके पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की जरूरत है। सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण प्रोन्नति समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत को भी प्रस्ताव भेजे गए हैं, ताकि लाडनूं को हेरिटेज में शामिल किया जा सके। बड़ा जैन मंदिर सहस्राब्दि समारोह के अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष बच्छराज नाहटा ने बताया कि यहां एक हजार साल से भी प्राचीन भूगर्भ से खुदाई में निकला बड़ा जैन मंदिर अपने आप में अद्वितीय है। इसमें भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा, सरस्वती के प्राचीन प्रतिमा एवं अन्य प्रतिमाएं शिलालेख शोध के विषय हैं। इसके अलावा प्राचीन बीस थम्भा छत्रियां, गाजी उमराव सैयद की दरगाह, जैन विश्व भारती एवं वहां मौजूद अन्तर राष्ट्रीय स्तर के ध्यान साधना केन्द्र, कला दीर्घा, विश्वविद्यालय, विशाल ग्रंथागार आदि ऐसे स्थान हैं, जो लाडनूं को पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाते हैं। इसके अलावा कृष्णमृग अभयारण्य छापर, डूंगर बालाजी धाम आदि प्रमुख स्थान भी मात्र 15 किमी दूरी पर होने से इसका महत्व बढ़ जाता है।