बागड़ा बने आर्य समाज के प्रधान
लाडनूं| स्थानीयआर्य समाज के चुनाव साधारण सभा में सम्पन्न हुए। साधारण सभा में ओमप्रकाश बागड़ा के सामने महाल चंद टाक के नाम का प्रस्ताव आया, लेकिन विचार-विमर्श के बाद सर्व सम्मति से बागड़ा को फिर से प्रधान चुन लिया गया। बागड़ा इस पद पर लगातार तीसरी बार चुने गए है। सभा में जगदीश प्रकाश, वेद प्रकाश, रामेश्वरी देवी, शांति देवी, प्रेमप्रकाश, देव मित्र पुजारी, वीरेंद्र, अभय नारायण, बजरंगलाल, महाल चंद उपस्थित थे।