- Hindi News
- भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
लाडनूं| भाजपाके ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने राजनैतिक उलट फेर को रोक पाने में विफल रहने पर पद से इस्तीफा दे दिया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नाथूराम कालेरा ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को लिखे पत्र में बताया कि चुनाव में जनता ने भाजपा को जनादेश दिया था। परन्तु पार्टी से जीते हुए सदस्यों ने बगावत की। ऐसा नहीं रोक पाने पर कालेरा ने व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानते हुए इस्तीफा दिया।