- Hindi News
- शिक्षा के विकास से ही संभव है देश का विकास : गुप्ता
शिक्षा के विकास से ही संभव है देश का विकास : गुप्ता
दूरस्थ शिक्षा का सरलीकरण आवश्यक
कार्यक्रमके विशिष्ट अतिथि नवोदय विद्यालय के सहायक निदेशक प्रेम चरण शुक्ला ने कहा कि पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से सरलता से कोई भी व्यक्ति अपनी शिक्षा को आगे बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ शिक्षा का सरलीकरण विद्यार्थी के विकास में सहायक है। संस्थान के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने दो दिवसीय कार्यशाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए समन्यवकों को क्षेत्रिय स्तर पर ओर अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अजमेर में गौतम जैन, जयपुर की रीना गोयल एवं रायसिंहपुर के कैलाश बाबू ने विचार रखे। इस अवसर पर प्रो. रेखा तिवाडी, प्रो बीएल जैन, रमेश पटावरी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ अशोक भास्कर ने एवं आभार ज्ञापन रामकैलाश जोशी ने व्यक्त किया। कार्यशाला के तृतीय सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रो आरबीएस वर्मा ने कहा कि संस्थान में मूल्यों से प्रेरित शिक्षा प्रदान की जा रही है। चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता प्रो समणी चैतन्यप्रज्ञा ने की। संस्थान के सहायक कुलसचिव दीपाराम खोजा ने परीक्षाएं कैसे संचालित करें विषयक जानकारी दी। पांचवे सत्र की अध्यक्षता प्रो जेपीएन मिश्रा ने एवं छठे सत्र की अध्यक्षता प्रो दामोदर शास्त्री ने की। दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में शंकरलाल मिश्रा, जेपी सिंह, रामकैलाश जोशी, डॉ वीरेंद्र भाटी मंगल, अजय पारीक, मंयक जैन, मदन सिंह, डॉ अशोक भास्कर, डॉ प्रियंका कुमारी, मुमुक्षु सुनीता चिण्डालिया ओमप्रकाश सारण, सुरेश कुमार आदि का सहयोग रहा।