पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में सुविधाएं निशुल्क, वसूले जा रहे हैं फोटो कॉपी के पैसे

शिविर में सुविधाएं निशुल्क, वसूले जा रहे हैं फोटो कॉपी के पैसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं. भामाशाहशिविर के दौरान शनिवार को रोडू गांव में उस समय पोल दिखी जब निशुल्क फोटो कॉपी की व्यवस्था के बावजूद कुछ लोगों ने सरकारी बिजली कनेक्शन से तार खींचकर अपनी फोटो कॉपी मशीनें चलाना शुरू कर दी। यही नहीं इन लोगों ने शिविर में आए आवेदनकर्ताओं से फोटो कॉपी के पांच पांच रुपए लेना भी शुरू कर दिया।

तहसील के ग्राम रोडू में भामाशाह नामांकन शिविर में सरकार की ओर से फोटो कापी की निशुल्क व्यवस्था होने के बावजूद कुछ लोगों ने कैम्प के बाहर टेबलें लगा कर निजी स्तर पर फोटोस्टेट मशीनें लगा ली। इस दौरान अनपढ़ और कम पढ़े-लिखे ग्रामीणों को यह पता नहीं कि शिविर में फोटोकॉपियां बिना किसी शुल्क के करने की व्यवस्था है। ग्रामीणों ने बताया कि उनसे प्रति पेज के 5 रुपये वसूल किये हैं। उनके अनुसार उन्हें इस बात का पता बिलकुल ही नहीं था कि फोटो कापियों के शिविर में कोई पैसे नहीं लगते। रोडू में करीब छह व्यक्तियों ने फोटोस्टेट मशीनें लगा रखी हैं। शिविर में भीड़ को देखते हुए अधिकारियों को भी इस बात का पता नहीं चल पाया। अधिकारियों से पूछने पर उन्होंने बताया कि फोटो कॉपी की व्यवस्था तो निशुल्क है और शिविर में निशुल्क फोटा स्टेट करने के लिये बाबा महादेव ई-मित्र सर्विस को ठेका दिया हुआ है। इसके रिकार्ड के लिये पंचायत समिति ने एक कर्मचारी को भी नियुक्त कर रखा है।

हटवाएंगेबिना परमिशन की फोटो कॉपी मशीनें

^शिविरमें निशुल्क फोटो स्टेट की व्यवस्था है। अगर शिविर में निजी स्तर पर कोई फोटोस्टेट मशीनें लगी हुई हैं, तो उनके लिये विकास अधिकारी को कह कर हटवा दिया जायेगा। हर आधा घंटे में माइक पर फोटोकापी की व्यवस्था निशुल्क करने की घोषणा कराई जाएगी। बीडीओ को कह दिया गया है कि कोई भी शिविर से बिजली आपूर्ति अनधिकृत तरीके से ले इसके इंतजाम हों। मुरारीलाल शर्मा, उपखंडअधिकारी, लाडनूं।