सम्मेलन के लिए कमेटी का गठन
लाडनूं. राजस्थानशिक्षक संघ (शेखावत) की कोर कमेटी की बैठक स्थानीय पंचायत समिति सभागार में अध्यक्ष नानूराम गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष जगदीश घिंटाला ने फरवरी में श्रीगंगानगर में होने वाले स्कूल टीचर फैडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने पर बल दिया। बैठक में उपखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया। इस समिति का अध्यक्ष भागीरथ मल पचार को बनाया गया तथा सदस्यों के रूप में केशाराम हुडा, हरदयाल महला, रामनिवास, रामप्रताप स्वामी, संग्राम सिंह डाबड़ी, अनिल शर्मा, बसंत माली सहदेव मंडा को शामिल किया गया। इस बैठक में महामंत्री चंद्राराम मेहरा, बोदूराम, सोहनराम, हनुमानाराम आदि उपस्थित थे।