शेरानी आबाद में हाजियों का इस्तकबाल आज
शेरानी आबाद में हाजियों का इस्तकबाल आज
शेरानी आबाद. इससाल हज यात्रा पर जा रहे क्षेत्र के 26 हाजियों का रविवार को आयोजित कार्यक्रम में इस्तकबाल किया जाएगा। शेरानी आबाद के शेरानी जमाअत खाना में सुबह 11 बजे से दैनिक भास्कर की ओर शेरानी आबाद सहित जायल, बड़ी खाटू के हाजियों का इस्तकबाल किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर केजीएन ट्रस्ट गोटन के हाजी छोटू खां मुफ्ती शेर मोहम्मद खां साहब जोधपुर होंगे। अध्यक्ष इब्राहीम खां सदर मदरसा निजामुल उलूम संरक्षक मौलाना मो. हनीफ खां, लाडनूं शहर काजी अयूब अशरफी तथा जोधपुर से वक्फ बोर्ड के सदस्य मौलाना फयाज अहमद भाग लेंगे। इस प्रोग्राम के बाद मंत्री यूनुस खां मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकी करण योजना एवं जन सहयोग से निर्मित हॉल का उदघाटन करेंगे।
इस्तकबाल